गिरिडीह जिले के पचम्बा निवासी करण सेठ ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 333 प्राप्त की है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। करण सेठ, रंजीत कुमार गुप्ता और सरिता गुप्ता के पुत्र हैं तथा मूल रूप से जमुआ प्रखंड के चुंगलो गांव के निवासी हैं, जबकि उनका परिवार वर्तमान में पचम्बा में निवास करता है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली ट्रिनिटी स्कूल से तथा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई CCL DAV स्कूल से पूरी की। करण की इस सफलता से गिरिडीह जिले और माहुरी वैश्य समाज में खुशी की लहर है और उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
Giridih News: गिरिडीह के करण सेठ ने पास की UPSC परीक्षा




