संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्रिहोत्री ने टॉप किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम और आकांक्षा ढुल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं – प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनैलिटी टेस्ट। प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई, 2025 को हुई थी, मेन्स 22 से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित हुए और फाइनल पर्सनैलिटी टेस्ट 27 फरवरी, 2026 को समाप्त हुआ। अब तीनों चरणों के परिणाम जारी हो चुके हैं।
National News: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्रिहोत्री ने किया टॉप




