फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आज शहर में भव्य निशान यात्रा आयोजित की गई। श्याम मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों भक्त हाथों में निशान थामे कतारबद्ध होकर शामिल हुए। लाल-पीले परिधानों में महिलाएँ और गुलाबी-पीले वस्त्रों में पुरुष व बच्चे श्याम बाबा के जयकारों में भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। यात्रा में वाहनों पर भगवान शिव व संकट मोचन हनुमान का आकर्षक दरबार सजाया गया। शोभा यात्रा तिरंगा चौक, बड़ा चौक व गांधी चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने निशान अर्पित किए। इस दौरान हारे के सहारे के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। समिति ने बताया कि बताया गया की यह आयोजन तीन दिनों तक चलता है जिसमें आज दूसरे दिन निशान यात्रा हुई और कल बाबा का पाठ और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जो महोत्सव को और रोचक बनाएगा।बता दे कि गिरिडीह में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूम धाम से आयोजित होता है जिसमें बाबा श्याम के शरण में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं।
Giridih News: गिरिडीह में बाबा श्याम के जयकारे के साथ निकाली गई भव्य निशान यात्रा




