Deori Giridih

Giridih News: इंस्टाग्राम से मंदिर तक पहुँचा प्यार, हीरोडीह पंच मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Hirodih Viral Love story

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित पंच मंदिर एक अनोखी प्रेम कहानी का गवाह बना, जब सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार विवाह के पवित्र बंधन में बदल गया। बताया जा रहा है कि रेम्बा गांव की युवती और नवलसाई थाना क्षेत्र के घुटियारी गांव निवासी राहुल राय (पिता छोटू राय) की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा, भरोसा गहरा हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। लंबे समय से चल रहे इस प्रेम प्रसंग को आखिरकार दोनों परिवारों की मौजूदगी में सामाजिक स्वीकृति मिली। इसके बाद दोनों ने हीरोडीह पंच मंदिर में सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। शादी के बाद दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.