Education Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: अबुआ दिशोम बजट में शिक्षा के लिए ₹18,815.88 करोड़ का प्रावधान

Abua Dishom Budget

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 में शिक्षा की नींव को सशक्त बनाने के लिए ₹18,815.88 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। स्कूल से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तक समग्र विकास पर फोकस रखा गया है। राज्य में 80 उत्कृष्ट विद्यालय और 325 लीडर स्कूल पहले से संचालित हैं, जिन्हें और मजबूत किया जाएगा। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹16,251.43 करोड़ तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए ₹2,564.45 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में नई पाठ्यपुस्तकों की तैयारी, शिक्षकों के प्रशिक्षण, तकनीकी संस्थानों के उन्नयन और नए विश्वविद्यालय व कॉलेज की स्थापना पर विशेष जोर दिया गया है। इस पहल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.