गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में जेवर साफ करने के बहाने महिला से सोने की कानबाली ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी महिला जय श्री सहाय ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो युवक उनके घर पहुंचे और खुद को जेवर साफ करने वाला बताया। उन्होंने पहले पाउडर से पीतल का बर्तन चमकाकर विश्वास दिलाया और फिर कान की पुरानी बाली लेकर हल्दी जैसे पाउडर में डाल दिया। बाद में एक पुड़िया देकर कुछ देर बाद खोलने को कहा और मौके से फरार हो गए। जब महिला ने पुड़िया खोली तो उसमें जेवर नहीं था। सूचना पर परिजन पहुंचे और खोजबीन की गई। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक दिखे हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
Giridih News: गिरिडीह में जेवर साफ करने के बहाने महिला से कानबाली लेकर फरार हुए बाइक सवार दो युवक



