Dhanwar Giridih Government Scheme Health Jharkhand Sariya

Jharkhand News: झारखंड में चुनाव को लेकर 21 फरवरी से 24 फरवरी की तक शराब बिक्री पर रोक

Dry Day Jharkhand

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में मतदान से दो दिन पूर्व राज्य में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 21 फरवरी की शाम 5 बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक पूरे झारखंड में ड्राई डे रहेगा। इस अवधि में सभी खुदरा शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, होटल, क्लब, कैंटीन तथा झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो और गोदाम बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य मतदान के दौरान नशे की वजह से कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा को रोकना और मतदाताओं को सुरक्षित व शांत वातावरण उपलब्ध कराना है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.