Jharkhand

Jharkhand News: देवघर में खुलेगा जहाज मेंटेनेंस व वीजा सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Nishikant Dubey

देवघर में हुल उन्नयन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष के अंत तक यहां हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस केंद्र की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही देवघर में वीजा सेंटर भी खोला जाएगा, जिससे लोगों को मुंबई, दिल्ली या कोलकाता जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पहल से स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। सी-डैक के माध्यम से झारखंड के लगभग 1.35 लाख युवाओं को ड्रोन तकनीक, विमान रखरखाव, पायलट प्रशिक्षण और साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त युवा प्रमाणित होकर देश-विदेश में काम करने योग्य बनेंगे। यह परियोजना देवघर को तकनीकी और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.