उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय रविवार को हुई श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। मंदिर समिति के अनुसार, यह प्रतिबंध केवल गंगोत्री धाम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा गांव में भी लागू होगा। समिति के चेयरमैन सुरेश सेमवाल ने बताया कि धार्मिक परंपराओं और आस्था की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट फिलहाल शीतकाल के कारण बंद हैं और इस दौरान श्रद्धालु मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में वहां भी नियम लागू रहेगा। इस फैसले के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी संकेत दिए हैं कि आगामी बोर्ड बैठक में उनके अधीन आने वाले मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है।
National News: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध



