ट्रेन टिकट बुक करते समय वेटिंग लिस्ट और तत्काल की परेशानी झेल रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने आज यानी 12 जनवरी 2026 से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव लागू कर दिया है। नए नियम के तहत एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन अब केवल आधार से वेरिफाइड IRCTC यूजर्स ही जनरल रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे।
खास बात यह है कि अब यह सुविधा पूरे दिन, यानी रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जबकि पहले यह सीमित समय के लिए थी। रेलवे के इस कदम से फर्जी आईडी, बॉट्स और दलालों के जरिए टिकट बुकिंग पर रोक लगेगी, जिससे आम यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार, हाल में लाखों संदिग्ध IRCTC अकाउंट बंद किए गए हैं, जिससे ऑनलाइन रिजर्वेशन सिस्टम और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित हुआ है।




