महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के एक विमान हादसे में निधन की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सामने आया है। पीएम मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बारामती में हुए इस दुखद विमान हादसे से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ उनकी संवेदनाएं हैं। जानकारी के अनुसार, अजीत पवार बारामती जा रहे थे। विमान के लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पायलट का नियंत्रण बिगड़ गया और विमान रनवे से फिसल गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और यह भीषण हादसा हुआ।
National News: विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक



