Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Crime Dhanwar Giridih Ranchi

Giridih News: गिरिडीह में रील बनाने वाली पत्नी को पति ने मारी गोली

Husband shoots wife

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत परसन ओपी के झारखंडधाम–कोड़ाडीह मुख्य मार्ग पर खिजयसोता क्रशर मंडी के पास शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना हुई।

पंचर दुकान चलाने वाले मो. राजा ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी गजाला प्रवीण (26 वर्ष) को गोली मार दी। गोली महिला के जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को लहूलुहान हालत में पाया।

आरोपी पति और उसके भाई ने बिना पुलिस को सूचना दिए निजी वाहन से उसे कोड़ाडीह के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर रांची के रिम्स रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिर,फ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.