Festival Giridih

Giridih News: रमजान के तीसरे जुम्मे पर गिरिडीह में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Ramadan 2026 Giridih

पवित्र रमजान माह के तीसरे जुम्मे की नमाज गिरिडीह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूरे अदब और एहतराम के साथ अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शहर के स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे, जिसके कारण मस्जिद परिसर भर गया और कई नमाजियों को बाहर भी नमाज अदा करनी पड़ी। भीड़ अधिक होने पर कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भी कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। इसके अलावा भंडारीडीह, बरवाडीह, तेलोडीह, मुस्लिम बाजार, पचंबा, बुढ़ियाखाद, बिशनपुर और कोलडीहा समेत शहर और मुफस्सिल क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में भी रोजेदारों ने पूरे अकीदत और शांति के साथ तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की तथा अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान के इस खास मौके पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.