International National

3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण

first lunar eclipse of the year

इस वर्ष होली का पर्व एक अनोखी खगोलीय घटना के साथ मनाया जाएगा। 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ब्लड मून कहा जाता है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा, जो सुबह 6:20 बजे से प्रारंभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में पूजा-पाठ, भोजन पकाने और शुभ कार्यों से परहेज की सलाह दी जाती है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह लालिमा पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर पहुंचने वाली सूर्य किरणों के कारण दिखाई देती है। यह संयोग धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही नजरिए से खास माना जा रहा है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.