देशभर में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है। नई दरें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 के बाद पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह में ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल मिलाकर करीब 143 से 146 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
National News: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी




