Business Giridih Jharkhand Railway

Giridih News: गिरिडीह–मधुपुर ट्रेन की लेट होने की जांच शुरू

Giridih train delay

गिरिडीह–मधुपुर रेलखंड पर चलने वाली सवारी ट्रेन संख्या 53520 के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अधिकार के तहत शिकायत मिलने के बाद पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। सहायक परिचालन प्रबंधक ने स्वीकार किया कि ट्रेन की नियमित देरी से यात्रियों को मानसिक और आर्थिक परेशानी हो रही है। रेलवे ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है। खंडीय यातायात निरीक्षक को देरी के कारणों की विस्तृत जांच का निर्देश दिया गया है। स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम कर्मचारियों को काउंसलिंग कर ट्रेनों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने उम्मीद जताई कि जांच के बाद ट्रेन समय पर चलना शुरू होगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.