Education Giridih

Giridih News: गिरिडीह की बेटी नाजिया प्रवीन ने यूपीएससी में पाई 478वीं रैंक

Nazia Praveen Giridih

गिरिडीह जिले की होनहार बेटी नाजिया प्रवीन ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में नाजिया ने इस बार 478वीं रैंक हासिल की है, जिसके साथ ही उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले भी नाजिया ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमें उन्हें 670वीं रैंक मिली थी।लगातार दूसरी बार यूपीएससी में सफलता हासिल कर नाजिया ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गिरिडीह जिले में खुशी का माहौल है।
नाजिया के पिता, भंडारिडीह निवासी मो. सरफुद्दीन ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह नाजिया की कड़ी मेहनत और सभी की दुआओं का परिणाम है कि उसने लगातार दूसरी बार यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.