Giridih Politics

Giridih News: नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ प्रधान गुरुद्वारा में टेका माथा

Mayor Pramila Mehra

गिरिडीह नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने आज चुनाव में जीत के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने अरदास लगाकर शहर की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान भी यहां मत्था टेकने आए थे और आज जीत के बाद शुक्राने के लिए पुनः पहुंचे हैं। गुरुद्वारा परिसर में सिख समाज के लोगों ने मेयर और मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है और वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.