Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: अबुआ दिशोम बजट में मईयां सम्मान योजना के लिए 14,066 करोड़ आवंटित

Maiya Samman Yojana

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड का 1.58 लाख करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम’ बजट पेश किया। सदन में रखे गए 1,58,560 करोड़ रुपये के इस बजट को पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक बताया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट गरीबों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के जीवन में राहत और मुस्कान लाएगा। सामाजिक क्षेत्र के लिए 67,459.54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये देने के लिए 14,066 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं कृषि से जुड़ी महिलाओं के लिए ‘महिला खुशहाली योजना’ शुरू होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 7,990.3 करोड़ रुपये और 750 अबुआ दवाखाने खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा 4.44 लाख अबुआ आवास, 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.