Dumri Giridih National

Jharkhand News: गोमो और पारसनाथ स्टेशन पर हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस पर भव्य स्वागत

howrah Anand Vihar Amrit bharat express

गोमो और पारसनाथ स्टेशन से हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गोमो स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेन में यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और यात्रा व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके बाद पारसनाथ स्टेशन पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस नई सेवा से गोमो और पारसनाथ से दिल्ली तक की यात्रा अब और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगी।

सांसद ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रेल मंत्रालय के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए इस नई सेवा को ऐतिहासिक सौगात करार दिया और केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.