National

Vande Bharat: जल्द पटरी पर उतरेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, सिर्फ कंफर्म टिकट की सुविधा

Vande Bharat sleeper train

भारतीय रेल जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें यात्रियों को केवल कंफर्म टिकट की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन में वेटिंग और आरएसी की व्यवस्था समाप्त कर दी है और तय किराये की सूची जारी कर दी है।

16 कोच वाली इस प्रीमियम ट्रेन को 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसका पहला रूट हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) होगा, जिससे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत को तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन में महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और रेल कर्मचारियों के लिए कोटा होगा।

साथ ही इमरजेंसी टॉक-बैक, सीसीटीवी, आधुनिक सैनिटेशन सिस्टम और डिजिटल रिफंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किराया राजधानी एक्सप्रेस के आसपास रखा गया है और टिकट पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.