Business Lifestyle National

अब 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी

10 minute delivery ban

देशभर के गिग वर्कर्स की हड़ताल के बाद सरकार ने डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ऑनलाइन ऑर्डर्स में 10 मिनट के भीतर डिलीवरी की अनिवार्य समय सीमा हटा दी गई है।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद Blinkit ने अपने सभी ब्रांड से 10 मिनट में डिलीवरी का दावा हटा दिया है। इस मुद्दे पर सरकार ने Blinkit, Zepto, Swiggy और Zomato के अधिकारियों से बातचीत कर डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। सरकार ने स्पष्ट किया कि तेज डिलीवरी के दबाव में किसी डिलीवरी बॉय की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए।

दरअसल, 10 मिनट की समय सीमा के कारण डिलीवरी बॉय पर तेजी से काम करने का दबाव बढ़ रहा था, जिससे सड़क हादसों की आशंका बनी हुई थी। इसे लेकर 31 दिसंबर की रात गिग वर्कर्स ने हड़ताल की थी और सुरक्षा उपायों की मांग की थी। सरकार के दखल के बाद कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और सोशल मीडिया से समय सीमा हटाने का आश्वासन दिया है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.