Business Jharkhand Lifestyle

Jharkhand News: झारखंड में ज्वेलरी दुकान में अब चेहरा ढककर ‘नो एंट्री’

No Entry With Covered Face

झारखंड पुलिस ने राज्य की ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब किसी भी ग्राहक को चेहरा ढंके होने पर सोने-चांदी की दुकान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह कदम बोकारो स्थित तनिष्क शोरूम पर नकाबपोश अपराधियों द्वारा लूट के प्रयास के बाद उठाया गया है। नए नियम के तहत पुरुष मास्क, नकाब या हेलमेट, और महिलाएं हिजाब, बुर्का या घूंघट पहनकर दुकानों में नहीं जा सकेंगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चेहरा पूरी तरह खुला होना अनिवार्य है। नियम का उल्लंघन करने वालों को संदिग्ध मानकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराधियों की पहचान आसान हो और व्यवसायियों तथा ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.