Giridih

Giridih News: लाठी लेकर जाम नियंत्रित करते दिखे सदर SDM श्रीकांत यशवंत बिस्पुते

Srikant Yashwant Vishpute

गिरिडीह की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण और यातायात जाम को नियंत्रित करने में सदर SDM यशवंत श्रीकांत बिस्पुते लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे लगातार सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते और अनचाहे अतिक्रमण हटाने या वाहन मालिकों को फटकार लगाकर व्यवस्था बनाए रखते हैं।

इसी क्रम में आज लगभग 12 बजे पचम्बा क्षेत्र में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। इस पर SDM ने तुरंत अपने वाहन को रोकवाया और मौके पर उतरकर लाठी लेकर यातायात व्यवस्था संभालना शुरू किया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्होंने धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में लाई। कुछ समय के लिए हल्की नोक-झोंक भी देखी गई, लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। इस प्रयास से राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.