Education Government Scheme Jharkhand

Giridih News: झारखंड सरकार लड़कियों के पढ़ाई के लिए देगी 30 हजार रुपए

Government Scheme Jharkhand

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक बाधाएं उनकी पढ़ाई में रुकावट न बनें। उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी कर अधिक से अधिक योग्य छात्राओं को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है।

यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूलों से पूरी की हो और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन लिया हो। चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो पूरे पाठ्यक्रम अवधि तक दी जाएगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.