Gawan Giridih Jharkhand

Giridih News: इश्क़ ने नहीं मानी दूरी,धनबाद की युवती पहुँची गिरिडीह, प्रेमी से रचा लिया विवाह

Viral Love Story Giridih

धनबाद की रहने वाली 18 वर्षीय माही कुमारी ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड स्थित पसनौर गांव पहुंचकर सबको चौंका दिया।

पसनौर गांव निवासी बबलू कुमार और माही की प्रेम कहानी करीब चार साल पहले मोबाइल फोन के जरिए शुरू हुई थी। फोन पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़। 7 जनवरी को माही ने घर से निकलकर प्रेमी के पास जाने का फैसला किया।

वह धनबाद से गावां पहुंची और इसके बाद दोनों सतगावां थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया। माही ने मीडिया से कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। फिलहाल यह प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.