National Sports

WPL 2026: आमने-सामने होंगी हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना

Harmanpreet Kaur vs Smriti Mandhana

महिला क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज 9 जनवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई की कमान हरमनप्रीत संभालेंगी, जबकि आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में होगी।

WPL 2026 का यह चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। पहले दिन केवल एक मुकाबला होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। शनिवार को डबल हेडर रहेगा, जिसमें दिन का मैच दोपहर 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे खेला जाएगा। रविवार को सिर्फ एक मुकाबला शाम के समय होगा।

अब तक खेले गए तीन सीजन में मुंबई इंडियंस और आरसीबी खिताब जीत चुकी हैं। ऐसे में इस बार भी मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.