Crime Giridih

Giridih News: गिरिडीह सीसीएल वर्कशॉप में हथियारबंद चोरों का धावा, लाखों की चोरी

Giridih CCL

गिरिडीह जिले के सीसीएल कोलयरी क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। बीती रात हथियारबंद चोरों के एक बड़े गिरोह ने सीसीएल वर्कशॉप को निशाना बनाते हुए जमकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि करीब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने वर्कशॉप में घुसकर सुरक्षा गार्डों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर महतो के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे अपराधी हथियार लेकर पहुंचे और सभी गार्डों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने रात भर वर्कशॉप में रखे लोहे और अन्य कीमती सामान की चोरी की, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे सीसीएल इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा गार्डों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सीसीएल के पदाधिकारी और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.